Rampur News: उत्पीडन से परेशान डीएम कार्यलय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेगा दलित ठेकेदार



उत्पीड़न से परेशान दलित ठेकेदार डीएम कार्यलय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेगा। ठेकेदार की भूख हड़ताल की खबर सुनकर जल निगम के अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। मिलक निवासी ठेकेदार कपिल कुमार ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि वह दो साल से दलित उत्पीड़न झेल रहा है। निर्माण कराने बाली कंपनी के आला अधिकारी उसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी व मिशन जल जीवन (ग्रामीण)  के अधिशासी अभियंता के निर्देशों के बाबजूद कंपनी के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। अब वह भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर है। जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिए पत्र में लिखा है कि उसके द्वारा दिनांक 19.09.2025 को जिलाधिकारी रामपुर को शिकायती पत्र दिया था। संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुपालन में दिनांक 26.09.2025 को अधिशासी अभियंता व एन के जी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह द्वारा सभी ठेकेदारों की बैठक बुलाई गयी थी। लेकिन उसे कंपनी व जल निगम कार्यालय द्वारा बैठक में शामिल होने की कोई सूचना नहीं दी गयी। संज्ञान में आने के बाद बैठक समापन के लगभग 10 मिनट पूर्व वह जल निगम के कार्यालय पहुँच गया। कर्मचारियों द्वारा शिकायत व समाधान बिन्दुवार नोट किये जा रहे थे। जिसमें सभी समस्याओं के समाधान के लिए दिनांक 10.10.2025 तक अधिशासी अभियंता द्वारा आदेशित किया गया था। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिंह व वीके अग्रवाल द्वारा एक्सईएन का आदेश स्वीकार किया गया | किन्तु 11.10.2025 तक उसकी समस्या का न तो समाधान किया गया और न ही कंपनी कार्यालय के किसी कर्मचारी द्वारा संपर्क किया गया। जोकि कुलदीप सिंह द्वारा जिलाधिकारी व एक्सईएन के आदेशों का सीधा उल्लंघन एवं नजरंदाज करना दर्शाता है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर उसका दलित उत्पीड़न किया जा रहा है। एक्सईएन को अवगत कराते हुए बताया गया है कि 17.10.2025 से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चित काल भूख हड़ताल पर बैठने के अलावा अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी का विंटर कार्निवाल 2025 बना जश्न का महाकुंभ ❄️🎉