उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी तिलक नगर कॉलोनी कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर कई बार अनुरोध के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। 24.96 करोड़ की लागत से बना बापू मॉल 13 साल से बंद है। हाउस व वॉटर टैक्स में 50 गुना बढ़ोतरी का विरोध किया गया। हामिद स्कूल के सामने डिवाइडर हटाने की मांग भी उठी।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग जुड़े रहें
0 टिप्पणियाँ