Rampur News : संत गाडगे जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

रामपुर में भगवान वाल्मीकि धाम, कोसी रोड पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) ने संत गाडगे जयंती मनाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के शिक्षा और स्वच्छता के संदेश को याद करते हुए उनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे ने समाज को अंधविश्वास से दूर रहकर शिक्षा और स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राकेश मिश्रा के निधन पर जताया शोक