Rampur News : पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राकेश मिश्रा के निधन पर जताया शोक
फ़रवरी 23, 2026
रामपुर में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और सर्राफा कमेटी के पूर्व महामंत्री राकेश मिश्रा के निधन पर पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी कचहरी रोड स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। राकेश मिश्रा करीब 20 वर्षों तक सर्राफा कमेटी के महामंत्री रहे और वर्ष 2000 में भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है।
0 टिप्पणियाँ