Rampur News : सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में शोक सभा आयोजित
फ़रवरी 08, 2026
रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी में रविवार को ताहिर फ़राज, नफीस सिद्दीकी, डॉ. समीउद्दीन खान शादाब, सैयद इशरत इकबाल और शाद हुसैन खान के निधन पर शोक सभा हुई। अध्यक्षता डॉ. महमूद अली खां ने की। कुरान पाठ डॉ. सैयद अनवरुल हसन कादरी ने किया, नात ज़िया इनायती ने पेश की। वक्ताओं ने दिवंगत हस्तियों के साहित्यिक व सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में सामूहिक दुआ कराई गई।
0 टिप्पणियाँ