Rampur News : स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल
फ़रवरी 10, 2026
रामपुर के शाहबाद रोड स्थित स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल में अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रामपुर स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी और ज्वाला फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामपुर स्पोर्टिंग अकादमी ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीमों को प्रबंधक शरद गुप्ता और प्रिंसिपल मोहम्मद शोएब ने पुरस्कार दिए। जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव अनीस अहमद सहित कोच व अभिभावक मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ