Rampur News : हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत : इंद्रदेव

रामपुर। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम का समापन भमरोआ स्थित पातालेश्वर शिव मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि धामपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदू समाज को संगठित और जागरूक होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रजापति ने की। इस दौरान राकेश कुमार, जीवन सिंह, उदल सिंह, सोमपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत : इंद्रदेव