Rampur News : वरिष्ठ इतिहासकार नफीस सिद्दीकी का निधन
फ़रवरी 02, 2026
रामपुर के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक नफीस सिद्दीकी का रविवार देर रात दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1944 को रामपुर में हुआ था। सोमवार को रामपुर में उनकी तदफीन हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वह ‘रामपुर दरबार का संगीत एवं नवाबी रस्में’ और ‘तारीख़-ए-रुहेला’ सहित कई पुस्तकों के लेखक थे। इतिहास, संगीत और सांस्कृतिक विरासत पर उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
0 टिप्पणियाँ