Rampur News : स्कूलों में हेरिटेज क्लब गठित कर बढ़ाई जाएंगी इंटेक की गतिविधियां

इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर जिले के स्कूलों में हेरिटेज क्लब गठित कर अपनी गतिविधियां बढ़ाएगा। मिलक के लर्निंग लैडर स्कूल पहुंचे संयोजक नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां का ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार ने स्वागत किया। नवेद मियां ने छात्रों से संवाद कर स्कूल के शैक्षिक स्तर को सराहा। उन्होंने बताया कि इन क्लबों के जरिए छात्रों को भारतीय कला, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके तहत हेरिटेज वॉक, क्विज़ और कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं