कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दी। शिव विहार कॉलोनी निवासी राजेश, उनकी माता मुन्नी देवी व पुत्र रघुवीर को गंभीर बीमारी के उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए और काशीराम आवास भी आवंटित हुआ। वहीं पंजाबनगर निवासी राकेश व उनकी पुत्री रितिका को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ