अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने के फैसले का उद्योग जगत ने जोरदार स्वागत किया है। आईआईए चेयरमैन श्रीश गुप्ता के अनुसार, यह प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीति और कूटनीति का परिणाम है। सरकार ने संयम बरतते हुए बातचीत जारी रखी, जिससे निर्यातकों के लिए व्यापार अनुकूल माहौल बना है। टैरिफ में इस बड़ी कटौती से रामपुर के निर्यातकों में भी भारी उत्साह है। उद्यमियों को भरोसा था कि सरकार उनके हितों के लिए ठोस प्रयास करेगी।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे।
0 टिप्पणियाँ