Rampur News : अधिवक्ता पर डीएम के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप,विरोध में उतरे राजस्व कर्मचारियों का कोतवाली में प्रदर्शन
फ़रवरी 14, 2026
रामपुर। अंबेडकर पार्क में हुए घटनाक्रम के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता द्वारा जिलाधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने और मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और अपनी एकजुटता दिखाई।
0 टिप्पणियाँ