Rampur News : जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर किसान कांग्रेस का ज्ञापन
फ़रवरी 06, 2026
रामपुर। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाजी नाजिश खां के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर जिला अस्पताल की समस्याओं पर चर्चा की। अस्पताल में अतिरिक्त बेड, आयुष्मान कार्यालय, साफ शौचालय, डिजिटल एक्स-रे प्रिंटिंग, अग्निशमन व्यवस्था और सोलर पैनल जैसी सुविधाओं की मांग रखी गई। सीएमओ ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसान कांग्रेस ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ