Rampur News : शंकरपुर पुलिया निर्माण पर विधायक को धन्यवाद
फ़रवरी 06, 2026
रामपुर। शंकरपुर–पटवाई मार्ग पर पुलिया निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक आकाश सक्सेना का आभार जताया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 40 लाख की लागत से कार्य कराया जा रहा है। इससे शंकरपुर, मनकरा, दीनपुर, भंडपुरा सहित कई गांवों को लाभ मिलेगा। पुलिया बनने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और भारी वाहनों का आवागमन सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र विकास की दिशा में अहम कदम बताया।
0 टिप्पणियाँ