Rampur News : फर्जी iPhone डील के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
फ़रवरी 04, 2026
थाना सिविल लाइंस और साइबर सेल की टीम ने अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर सस्ते iPhone का लालच देकर लोगों से ठगी करते थे और अमेज़न के तकनीकी ग्लिच का फायदा उठाते थे। इनके पास से 3 iPhone, 1 iPad, 1 MacBook, लैपटॉप, मोबाइल, चेकबुक, पासबुक, सिम और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी करीब दो साल से सक्रिय थे और 4–5 लाख की ठगी कर चुके थे।
0 टिप्पणियाँ