Rampur News : भिवंडी निकाय चुनाव में सपा का जोरदार प्रचार, भाजपा पर साधा निशाना
जनवरी 13, 2026
महाराष्ट्र के भिवंडी में निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने विशाल जनसभा कर ताकत दिखाई। रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा प्रत्याशी सना अब्बास कुरैशी के समर्थन में वोट मांगे। जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने भाजपा सरकार पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमले की बात कही। उन्होंने मतदाताओं से साइकिल निशान पर मतदान कर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ