Rampur News : ब्रह्मदेव महाराज मंदिर पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज
जनवरी 15, 2026
मिलक नगर की साप्ताहिक बाजार स्थित ब्रह्मदेव महाराज मंदिर पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चला। आयोजन से पूर्व 11 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। समाजसेवियों के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में कुलदीप सिंह, हिमांशु गोस्वामी, गुरप्रीत सिंह, दीपक मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ