Rampur News : अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन अभियान, 16 वाहन सीज/चालान
जनवरी 15, 2026
जनपद में अवैध खनन, अनधिकृत खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग पर रोक के लिए खनिज विभाग व एआरटीओ की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाया। विभिन्न मार्गों पर 1083 वाहनों की जांच की गई। नियम उल्लंघन पर कुल 16 वाहनों पर कार्रवाई हुई। इनमें 4 वाहनों पर अवैध खनिज परिवहन और 12 वाहनों पर ओवरलोडिंग व परिवहन नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया। प्रशासन ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।
0 टिप्पणियाँ