Rampur News : अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जनवरी 14, 2026
मिलक क्षेत्र में बुधवार शाम पटवाई रोड पर ग्राम पटिया के पास सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ग्राम पिपला का मझरा निवासी हिरदेश मंडी समिति में मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ