Rampur News : जनता दर्शन में जरूरतमंदों को कंबल और आयुष्मान कार्ड वितरित
जनवरी 13, 2026
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने ठंड को देखते हुए जरूरतमंद व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। इस दौरान पात्र लाभार्थी नन्नू, निवासी ढोलसार शाहबाद को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ