Rampur News : दीपक सक्सेना बने बजरंग सेना के राष्ट्रीय मंत्री सह प्रभारी
जनवरी 13, 2026
मिलक में दीपक सक्सेना को बजरंग सेना का राष्ट्रीय मंत्री सह प्रभारी उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय कोर कमेटी और राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया की अनुशंसा पर सौंपी गई। संगठन ने उनके संस्कार, नम्रता और हिंदू समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह दायित्व दिया है। नियुक्ति के बाद दीपक सक्सेना ने कहा कि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए हिंदुत्व के लिए कार्य करेंगे।
0 टिप्पणियाँ