Rampur News : मिलक चिकित्सा अधीक्षक को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान
जनवरी 27, 2026
77वें गणतंत्र दिवस पर जिला चिकित्सा अधिकारी दीपा सिंह ने मिलक सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक बासित अली को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनके नेतृत्व में अस्पताल में मरीजों को समय पर उपचार, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल रही है। बरेली और फरीदपुर से भी मरीज इलाज के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ