Rampur News : ग्राम तुमरडिया की जर्जर सड़क को लेकर जिलाधिकारी से मांग
जनवरी 30, 2026
तहसील सदर के ग्राम पंचायत तुमरडिया में मुख्य सड़क के गड्ढों से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की। बताया गया कि करीब 10 साल पहले बनी सड़क अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की अपील की गई।
0 टिप्पणियाँ