Rampur News : एसपी ने थाना भोट का किया औचक निरीक्षण
जनवरी 29, 2026
रामपुर में पुलिस अधीक्षक ने थाना भोट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, मालखाना, विवेचना रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई। थाना परिसर, हवालात, भोजनालय, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल की साफ-सफाई भी परखी गई। संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। मौके पर क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ