राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां को उत्कृष्ट कार्यों के लिए रामपुर रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान विशाल सक्सेना की श्री बालाजी विकास सेवा संस्थान के कार्यक्रम में विधायक आकाश सक्सेना और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर ग्राम पंचायत मनकरा में लोगों ने खुशी जताई। काशिफ खां ने संस्थान प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ