Rampur News : तीन बत्ती चौराहे पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज आयोजन
जनवरी 15, 2026
मिलक नगर के मुख्य तीन बत्ती चौराहे पर गुरुवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मोहल्ला अब्दुल्लापुर निवासी नरेश कुमार मौर्य द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 11 कन्याओं को खिचड़ी का भोग लगाकर की गई, इसके बाद राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई। आयोजन में मुकेश कुमार, महावीर मौर्य, किरण, आशीष मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ