Rampur News : सीनियर सिटीजन क्लब ने सेवा के साथ मनाया लोहड़ी व मकर संक्रांति
जनवरी 13, 2026
सीनियर सिटीजन क्लब रामपुर ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर सेवा भाव का संदेश देते हुए निःशुल्क चाय व खिचड़ी वितरण किया। 13 जनवरी को क्लब परिसर, एसपी कार्यालय के सामने आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंदों को भोजन कराया। क्लब सदस्यों ने कहा कि सच्चा उत्सव सेवा और मानवता से जुड़ा होता है। आयोजन में बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं, जिन्होंने समाज में करुणा और समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
0 टिप्पणियाँ