Rampur News : सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता: 60 गुम मोबाइल फोन बरामद

रामपुर पुलिस की सर्विलांस सेल ने आमजन के गुम हुए 60 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत ₹21 लाख) बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। यह कार्रवाई CEIR पोर्टल व प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर की गई।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल लौटाए गए, जिससे लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन फोन वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस ने नागरिकों को मोबाइल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : रामपुर में मेडिकल कॉलेज शुरू कराने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने सीएमओ से की मुलाकात