Rampur News : होली पर निकलेगी मतकटों की बरात, इस बार रिक्शा पर पहुंचेगा दूल्हा
फ़रवरी 22, 2026
रामपुर में होली के अवसर पर तीन मार्च की रात मतकटों की पारंपरिक बरात निकलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत पुरानागंज स्थित श्री हरिहर मंदिर से होगी, जहां दूल्हे का चयन कर उसे सजाकर बरात निकाली जाएगी। इस बार दूल्हे को गधे या घोड़े की जगह हाथ वाले रिक्शा पर बैठाया जाएगा। बरात शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद जयमाल, आरती, हास्य-व्यंग नाटक, फैंसी ड्रेस, कविता और डांस कार्यक्रम होंगे।
0 टिप्पणियाँ