Rampur News : सराफा बाजार की बदहाली पर व्यापारियों का प्रदर्शन

रामपुर में सराफा बाजार की जर्जर सड़क को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गड्ढों में भरी गंदगी और पानी से व्यापार प्रभावित होने पर दुकानदारों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक बाजार आने से कतरा रहे हैं और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। मस्जिद जाने वाले नमाजियों को भी कीचड़ से गुजरना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फर्जी iPhone डील के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार