Rampur News : बजट में MSME और माइक्रो इंडस्ट्री को मिली बड़ी राहत
फ़रवरी 01, 2026
रामपुर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन रामपुर चैप्टर के चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि MSME के लिए 10 हजार करोड़ और माइक्रो इंडस्ट्री के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान उद्योगों को मजबूती देगा। नए आयकर अधिनियम से कर प्रणाली सरल होगी और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की घोषणा से होटल इंडस्ट्री को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ