Rampur News : मानव सत्संग मंडल की बैठक में शोभायात्रा व कवि सम्मेलन पर चर्चा
फ़रवरी 02, 2026
शगुन वेंकट हॉल में मानव सत्संग मंडल की बैठक हुई, जिसमें हिंदू नव वर्ष पर कवि सम्मेलन और श्री राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा आयोजन पर विचार हुआ। संरक्षक धनंजय पाठक के सुझाव पर संस्था से नए समर्पित लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 5 फरवरी शाम 7:30 बजे केसर डायन रेस्टोरेंट, सिविल लाइंस में होगी। बैठक की अध्यक्षता महेश जुनेजा ने की।
0 टिप्पणियाँ