Rampur News : नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्ड में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया
जनवरी 27, 2026
नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून ने वार्ड नंबर-03 में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। सिविल लाइंस बीपी कॉलोनी और रेलवे स्टेशन के सामने बड़े नाले साफ न मिलने पर मौके पर ही सफाई कराई गई और पोकलेन मशीन मंगवाई गई। सभी वार्डों में नालों की तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए ताकि जलभराव की समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान सड़क और नालों से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।
0 टिप्पणियाँ