Rampur News : सड़क हादसे में बैंक के चपरासी की मौत
जनवरी 16, 2026
मिलक क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बैंक के चपरासी की मौत हो गई। ऐमी गांव निवासी 53 वर्षीय छोटेलाल रठौंडा बैंक में कार्यरत थे। गुरुवार देर रात वह बाइक से घर जा रहे थे, तभी पुलिया के पास हादसा हुआ। गंभीर हालत में इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0 टिप्पणियाँ