Rampur News : भाकियू का तहसील में प्रदर्शन, किसानों ने सौंपा छह सूत्री ज्ञापन
जनवरी 29, 2026
भाकियू (भानू) ने किसानों की समस्याओं को लेकर बिलासपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। किसानों ने लेखपाल-कानूनगो पर वसूली, आवारा पशुओं के आतंक, नहर सफाई में गड़बड़ी और गन्ना भुगतान में देरी के आरोप लगाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
0 टिप्पणियाँ