Rampur News : यूजीसी कानून के खिलाफ वैश्य महासभा का विरोध
जनवरी 27, 2026
अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ने यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि यह कानून सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय है और शिक्षा में समान अवसरों को प्रभावित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्वर्ण वर्ग के बच्चों पर अनावश्यक दबाव बढ़ेगा। संगठन ने कानून वापस या संशोधित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी और सभी को समान अधिकार देने की मांग की।
0 टिप्पणियाँ