स्वदेशी जागरण मंच की स्वदेशी संकल्प यात्रा का रामपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आंबेडकर पार्क पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाए और स्वदेशी के नारे लगाए। क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने स्वदेशी को आर्थिक आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान का आधार बताया। शहर विधायक आकाश सक्सेना भी यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग रोडवेज तक यात्रा के साथ चले और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ