Rampur News : बार एसोसिएशन रामपुर में विक्की राज एडवोकेट निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित
जनवरी 09, 2026
रामपुर। बार एसोसिएशन रामपुर के चुनाव में विक्की राज एडवोकेट को संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नामांकन प्रक्रिया में किसी अन्य प्रत्याशी के सामने न आने के कारण उनका चयन सर्वसम्मति से हुआ। बार से जुड़े अधिवक्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि विक्की राज एडवोकेट बार एसोसिएशन के हितों, अधिवक्ताओं की समस्याओं और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
0 टिप्पणियाँ