Rampur News : पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया

रामपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। परेड में शामिल महिला प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों का टर्नआउट चेक किया गया। इसके साथ ही भोजनालय, लाइब्रेरी, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व टांडा भी मौजूद रहे।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : मास्टर प्लान को लेकर बैठक में उद्योग और अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित करने का सुझाव