रामपुर। जामियातुल उलेमा ए हिन्द की ओर से अध्यक्ष मौलाना असलम जावेद कासमी के नेतृत्व में चिकना गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को 120 कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में पत्रकार और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सय्यद आमिर भी शामिल रहे। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगो ने हिस्सा लिया और सभी तरह के ज़रूरत मंद लोगो की मदद हुई। एक माह से चल रही इस मुहिम के तहत अब तक करीब 1000 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। मौके पर मुफ्ती मोहम्मद साजिद और मौलाना अतीक भी मौजूद रहे।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे
0 टिप्पणियाँ