Rampur News : डीएम ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था, रख-रखाव और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन जरूरी है। निरीक्षण के समय विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं