Rampur News : KAUD 3.0 फुटबॉल कप पर मुरादाबाद की टीम का कब्जा
दिसंबर 29, 2025
KAUD 3.0 ग्रैंड फिनाले में गोल्डन गेट्स ग्लोबल स्कूल, मुरादाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल, रामपुर को 2-1 से हराकर कृष्णा अवतार उत्तम देव मेमोरियल फुटबॉल कप जीत लिया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाया। निर्णायक गोल के साथ मुरादाबाद की टीम ने खिताब अपने नाम किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच का भरपूर आनंद लिया।
0 टिप्पणियाँ