Rampur News : अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, 977 वाहनों की जांच

जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर रामपुर में अवैध खनन, अनधिकृत परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 28 दिसंबर की रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी तहसीलों में 9 चेक प्वाइंट लगाकर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने 977 वाहनों की जांच की। नियम उल्लंघन पर एआरटीओ द्वारा 3 वाहनों के खिलाफ 5-5 हजार रुपये का चालान किया गया। डीएम ने अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए।

रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं