Rampur News: चिकित्सा कर्मचारियों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, अनुभव भारद्वाज को मिला मैन ऑफ द मैच

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह की उपस्थिति में तंबाकू मुक्त युवा अभियान भाग 3.0 के अंतर्गत प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन शहीद ए आज़म स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित किया गया।
यह क्रिकेट मैच जिला चिकित्सालय की टीम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की टीम के बीच खेला गया, जिसमें जिला चिकित्सालय की टीम की कप्तानी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी सक्सेना द्वारा की गई एवं दूसरी टीम की कप्तानी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश द्वारा की गई।
टॉस जीतकर डॉ. बीसी सक्सेना द्वारा पहले फील्डिंग का निर्णय लिया गया। पहले खेलते हुए डॉ. सत्य प्रकाश की टीम ने 20 ओवर में 120 रन का लक्ष्य दिया, जिसे जिला चिकित्सालय की टीम ने 18 ओवर में ही 122 रन बनाकर प्राप्त कर लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनुभव भारद्वाज को दिया गया, जिन्होंने दो विकेट लिए तथा 55 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फर्जी iPhone डील के नाम पर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार