बुधवार को हेरिटेज चिल्ड्रेन एकेडमी मिलक रामपुर में *एक पेड़ माँ के नाम* वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण के अंतर्गत नाहल नदी पर और विद्यालय प्रांगण में 100 पौधों को रोपा गया।
प्रधानाचार्या डॉ रीना दुबे ने कहा कि यह पर्यावरण के लिए योगदान नही, बल्कि धरती माँ के प्रति आभार प्रकट करने का पावन तरीका है। यह अभियान केवल एक पर्यावरणीय प्रयास नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, नैतिक आंदोलन है। माँ के प्रेम और प्रकृति की ममता को जोड़ने वाला ‘जन आंदोलन है।
प्रबंधक मनोज कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को बताया कि पौधे हमारी ¨जिंदगी हैं, हमें भोजन, हवा, पानी सब कुछ तो देते हैं। उनकी सुंदरता मन को मोह लेती है। इंसान को तो यह ¨जिंदगी देते ही हैं। इस धरा पर अन्य जीव जंतुओं को भी यह पौधे जीवन देते हैं। आओ संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे लगाएगें। वृक्षारोपण के अंतर्गत प्रधानाचार्या डॉ रीना दुबे, प्रबंधक मनोज कुमार पांडे और कोऑर्डिनेटर एल आर कुशवाहा ने सामूहिक रूप से विद्यार्थियों के साथ सभी पौधों का रोपण किया।
0 टिप्पणियाँ