Rampur News : योगाचार्य राजीव कुमार को आयुष विभाग द्वारा किया गया सम्मानित

योगाचार्य राजीव कुमार को आयुष विभाग द्वारा किया गया सम्मानित

रामपुर। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग सप्ताह के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर में तैनात योग प्रशिक्षक राजीव कुमार द्वारा किला परिसर एवं अन्य जगहों पर सैकड़ो लोगों को योग अभ्यास कराया गया।
इसके अलावा योग के प्रचार प्रसार में उनका अधिक योगदान रहा। उनके इस सराहनीय कार्य को लेकर आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान और डीपीएम प्रेम कुमार मौर्य द्वारा उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

ज्ञात हो कि उनको गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में भी केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनके मित्रो और शुभ चिंतकों ने भी उनको बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News: डूंगरपुर मंडी में व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं