Rampur News : वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के सम्मान में तीन मैचों की सीरीज का समापन

रामपुर के शहीद-ए-आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 बालिका हॉकी टीम और वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच आयोजित तीन मैचों की सीरीज का समापन हुआ। रोमांचक मुकाबले में वरिष्ठ खिलाड़ियों ने 3-2 से सीरीज जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि सोलत अली खान ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी एक दिन देश का नाम रोशन करेंगी। जिला उपाध्यक्ष मारिया फरहत ने वरिष्ठ खिलाड़ियों के निर्णय की सराहना की।

सीनियर खिलाड़ियों ने हर एक बालिका को स्पॉन्सर करने का फैसला लिया और किट उपलब्ध कराने की घोषणा की। वसीम खान ने ₹1000 और आसिम खान ने ₹500 नकद पुरस्कार दिए।

कोच फरहत अली खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार और पूर्व ओलंपियन आर.एस. रावत का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने चुनाव से बनाई दूरी, बोले– सभी दलों से हैं दोस्त