Rampur News : बिलासपुर में कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री सर्वेश पाठक का विपक्ष पर निशाना

रामपुर के बिलासपुर नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सर्वेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन दलों ने प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में बाधा डाली, उन्हें प्रदेश की जागरूक जनता कभी माफ नहीं करेगी।

बुधवार को नगर पालिका के पूर्व सभासद अमित शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ दल केवल विरोध की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और समय आने पर जवाब देगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए ‘एक दिन एक पेड़’ संकल्प दोहराया और स्वयं वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन का महत्व समझ आया, इसलिए हर नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। इस दौरान कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : फिल्म अभिनेता राजा मुराद ने चुनाव से बनाई दूरी, बोले– सभी दलों से हैं दोस्त