Rampur News : रामपुर रज़ा पुस्तकालय में हिंदी सलाहकार समिति की बैठक, बड़े प्रस्ताव पास

रामपुर रज़ा पुस्तकालय में 28 अप्रैल 2026 को हिंदी सलाहकार समिति की बैठक हुई। निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने पुस्तकालय को अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र बनाने पर जोर दिया। बैठक में बहुभाषिक अनुसंधान संस्थान, अनुवाद केंद्र और आधुनिक भाषा प्रयोगशाला स्थापित करने के प्रस्ताव मंजूर हुए। 21 से अधिक भाषाओं की पांडुलिपियों के अनुवाद, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर सहमति बनी। हिंदी अनुभाग को समृद्ध करने के लिए नई पुस्तकों की खरीद और दुर्लभ सामग्री के संरक्षण के निर्णय भी लिए गए।
रामपुर में लोकल अपडेट के लिए www.SnapRampur.info⁠� पर लोग इन करे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

EDITOR PICK

Rampur News : नजूल भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चहारदीवारी ध्वस्त