Rampur News : सिंगानखेड़ा में होलिका दहन स्थल कब्जामुक्त
फ़रवरी 03, 2026
रामपुर के सिंगानखेड़ा गांव में कई वर्षों बाद होलिका दहन स्थल कब्जामुक्त कराया गया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के प्रयास से तहसील प्रशासन और पुलिस की मदद से भूमि मुक्त हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने होली पूजन कर खुशी जताई। ग्रामीणों ने प्रदेश कैंप कार्यालय पहुंचकर हसीब अहमद को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ